spot_img

Kathmandu : नेपाल मेडिकल काउंसिल ने १७ डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द किया

Kathmandu: Nepal Medical Council Revokes Licenses of 17 Doctors

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल मेडिकल काउंसिल (Nepal Medical Council) ने नेपाली नागरिकता छोड़ चुके 17 डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। काउंसिल ने एक सूचना जारी कर बताया कि नेपाली नागरिकता छोड़कर विदेशी नागरिकता लेने वाले डॉक्टरों का लाइसेंस पंजीकरण रद्द किया गया है।

सूचना में कहा गया है, “नेपाल मेडिकल काउंसिल अधिनियम (Nepal Medical Council Act), नियमावली और नेपाली नागरिकता कानून के अनुसार विदेशी नागरिकता प्राप्त करने वाले डॉक्टरों को काउंसिल के पंजीकरण रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।”

जिन डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनमें डॉ. शर्मिला गुरुङ, डॉ. रोशन भुषाल, डॉ. मोति गुरुङ, डॉ. देवराज रेग्मी, डॉ. मेरिना गुरुङ, डॉ. निरंजनदेव पांडे, डॉ. रोजन केसी, डॉ. ममता गुरुङ, डॉ. राजीव हमाल, डॉ. सलुजा सिंह थारू, डॉ. सुजना केसी, डॉ. जोस्ना शाही, डॉ. मनीषा हमाल और डॉ. सुप्रिया शाक्य शामिल हैं।

इसी तरह डॉ. इच्छा न्यौपाने, डॉ. दिपेन ढकाल और डॉ. तुषार सरवजना का लाइसेंस पंजीकरण भी रद्द कर दिया गया है। काउंसिल के अनुसार, इन डॉक्टरों ने भारतीय, ब्रिटिश, अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई और हांगकांग की नागरिकता प्राप्त की है।

Explore our articles