spot_img

Lucknow: नई दिल्ली में अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Chief Minister Keshav) ने गुरुवार को नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उत्तर प्रदेश में अभी कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह से मुलाकात को यूपी की बची लोकसभा सीटों से जोड़कर देखा जा रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस लिहाज से भी उनका सुझाव पार्टी नेतृत्व के लिए मायने रखता है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन की 80 सीटों पर विजय से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और गृहमंत्री का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। केशव मौर्य पिछले दो दिनों से ही दिल्ली दौरे पर हैं। आज दोपहर बाद वह लखनऊ वापस पहुंच जाएंगे।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles