spot_img

Lucknow : साइबर क्राइम सेल ने व्यापारी के खातें में 38 लाख रुपये वापस कराए

लखनऊ : साइबर क्राइम सेल लगातार पीड़ितों के खातों में पैसे वापस कराने के कार्य में जुटी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार को व्यापारी के खातें में 38 लाख रुपये वापस कराए हैं। इससे पहले सोमवार को एक महिला के खाते में दस लाख रुपये वापस कराए गए थे।

सहायक पुलिस आयुक्त अभिनव ने बताया कि सुनील गुप्ता नाम के व्यक्ति ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि पूणे की फर्म ने टीएमटीम सरिया भेजने के नाम पर एडवांस के तौर पर 38 लाख रुपये स्थानांतरित कर लिया था। जब सरिया भेजने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगे थे। फोन उठाना बंद कर दिया था। इस शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक सतीश साहू के के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी गई थी। साथ ही पीड़ित के साथ धोखे से ली गई 38 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई गई है।

Explore our articles