spot_img

Lucknow: अकबर नगर के विस्थापित लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लगा कैम्प

लखनऊ:(Lucknow) लखनऊ में कुकरैल नदी (Kukrail river) की जमीन को खाली कराने की मुहिम में उजाड़े गये अकबर नगर के विस्थापितों को एलडीए ने बसंतकुंज योजना के सेक्टर आई में बने प्रधानमंत्री आवास दिये गये है। जहां विस्थापित लोगों को अभी बिजली, पानी, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण वहां एलडीए ने कैम्प लगाया गया है।

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के दिशा निर्देश में बसंतकुंज योजना के प्रधानमंत्री आवास क्षेत्र में दो दिवसीय कैम्प लगाया गया। शनिवार की सुबह से ही कैम्प पर अकबर नगर के विस्थापित लोगों का पहुंचना हुआ। विस्थापित लोगों ने अपनी समस्याओं को कैम्प के कर्मचारियों को बताते हुए उसे पूरा करने का आग्रह किया। जिस पर एलडीए के कर्मचारियों ने तत्काल ही कार्यवाही कराना आरम्भ किया।

इससे पहले एलडीए के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास की साफ-सफाई व्यवस्था से डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी नाखुश नजर आये। उन्होंने नगर निगम के ठेकेदार और कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

एलडीए उपाध्यक्ष ने मौके पर कहा कि अकबर नगर के विस्थापित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कैम्प लगाया जा रहा है। रोजगार, नौकरी या छोटे व्यापार के लिए कैम्प में जानकारी दी जा रही है। व्यापार करने के लिए ऋण देने की व्यवस्था भी करायी जा रही है। कैम्प में एलडीए के अतिरिक्त उद्योग केन्द्र, डूडा, श्रम विभाग, विद्युत वितरण और शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी उपलब्ध है। जो लोगों को उनकी जरुरतों की जानकारी दे रहे है।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles