लखनऊ: (Lucknow) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Lucknow) के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जाणता राजा के संदर्भ में आयोजित व्याख्यान को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाल ग्रुप के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल करेंगे।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदवी स्वराज के 350 वें वर्ष पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 26 से 31 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा का प्रदर्शन किया जायेगा। उस कार्यक्रम से अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व एवं कृतित्व वर्तमान परिस्थिति में इस विषय पर कार्यक्रम रखा गया है।


