spot_img

Lucknow: नारी वंदन बिल को अखिलेश यादव ने बताया महाझूठ

लखनऊ:(Lucknow) केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किये गये नारी वंदन बिल को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाझूठ करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इसे लागू करने करने में सालों लग जाएंगे। ऐसे आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी।

अखिलेश यादव ने बुधवार को सुबह ट्वीट किया, ‘नयी संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू की है। जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जाएँगे, तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या ज़रूरत थी। भाजपा सरकार न जनगणना के पक्ष में है न जातिगत गणना के, इसके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है। यह आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है। इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरुद्ध वोट डालकर देंगी।’

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles