spot_img

Lok Sabha elections : मप्र में 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत हुई वोटिंग, उज्जैन में सबसे अधिक

सबसे कम इंदौर में हुआ मतदान

भोपाल:(Lok Sabha elections) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के चौथे चरण के लिए आज यानि सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चौथे चरण के लिए मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी बीच चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है। सुबह 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं। सबसे कम 11.48 प्रतिशत मतदान इंदौर में हुआ। इन सीटों में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा शामिल हैं। वहीं, नीमच और आगर में कुछ जगह वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

मध्यप्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 16 जिलों के 18,007 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 14.97% मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मतदान उज्जैन में 16.80 प्रतिशत हुआ है. जबकि सबसे कम इंदौर में 11.48 फीसदी मतदान हुआ है। देवास में 16.79, मंदसौर में 16.61, रतलाम में 13.73, धार में 15.61, खरगोन में 15.35, जबकि खंडवा में 14.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि सभी 8 सीटों पर 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता वोटिंग करेंगे।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles