spot_img

Lohardaga : लोहरदगा मंडल कारागार में छापेमारी, नहीं मिलीं आपत्तिजनक चीजें

लोहरदगा : (Lohardaga) लोहरदगा मंडल कारागार (Lohardaga divisional jail) में प्रशासन की टीम ने शनिवार की सुबह छापेमारी की। इस दौरान जेल के कैदी वार्डों की तलाशी ली गई। प्रशासन की टीम ने गहनता से जेल की जांच की। करीब एक घंटे तक जेल में छापेमारी चली। इस दौरान डीसी ने जेलर और जेल कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने सुरक्षा के बिंदुओं पर जेल कर्मियों से जानकारी ली। लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक घंटे से ज्यादा समय तक पूरे जेल परिसर की जांच की। इस दौरान कैदियों के सामान की भी जांच की गई। इसके अलावा पूरे जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। हालांकि, जेल की जांच के दौरान पैसा, खैनी सहित छोटे-मोटे समान ही बरामद हुए हैं। किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। छापेमारी के दौरान जेल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात नजर आए।

छापेमारी टीम में डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां के अलावा छापेमारी में एसडीओ अमित कुमार, डीटीओ सौरभ प्रसाद, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, सदर बीडीओ प्रतिभा कुजूर, कुडू सीओ प्रवीण कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, सेन्हा थाना प्रभारी अभिनव कुमार, भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार, किस्को थाना प्रभारी पॉलीकार्प टोप्पो सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Explore our articles