spot_img

LATUR : 40 भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े में शामिल

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 40 पदाधिकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी के एक जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जब वे उनकी पार्टी में शामिल हुए तब शिंदे रविवार को मुंबई में हुए कार्यक्रम में मौजूद थे।जिन लोगों को शामिल किया गया है उनमें लातूर के पूर्व तहसील अध्यक्ष बालाजी अडसूल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार कलामे और पूर्व पार्षद प्रकाश पाटिल वंजारखेड़कर शामिल हैं।अडसूल ने बताया, हमने भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के खिलाफ काम किया, लेकिन आज तस्वीर कुछ और ही है।

Dhaka : बांग्लादेश में अवामी लीग की नेता सेलीना हयात को देररात जेल से रिहा किया गया

ढाका (बांग्लादेश) : (Dhaka) अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) की पार्टी अवामी लीग की दिग्गज नेता और नारायणगंज सिटी कारपोरेशन की...

Explore our articles