spot_img

Dhaka : बांग्लादेश में अवामी लीग की नेता सेलीना हयात को देररात जेल से रिहा किया गया

Dhaka: Awami League leader Selina Hayat released from jail in Bangladesh

ढाका (बांग्लादेश) : (Dhaka) अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) की पार्टी अवामी लीग की दिग्गज नेता और नारायणगंज सिटी कारपोरेशन की पूर्व मेयर सेलीना हयात ‘आइवी’ (Selina Hayat ‘Ivy’) को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार हुईं सेलीना की रिहाई पूर्व स्पीकर शिरीन शार्मिन चौधरी के बाद अवामी लीग के किसी बड़े नेता को मिली दूसरी बड़ी राहत है।

प्रोथोम अलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सेलीना हयात को एक साल से ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ा। उन्हें बुधवार रात लगभग 10:15 बजे गाजीपुर की काशिमपुर सेंट्रल महिला जेल से रिहा किया गया। रात करीब 12:30 बजे वह नारायणगंज के देवभोग इलाके में स्थित अपने घर पहुंचीं। उनकी रिहाई की खबर मिलने के बाद रात 11:00 बजे से ही उनके घर के बाहर रिश्तेदार, समर्थक और शुभचिंतक जुटने लगे। लंबे समय तक जेल में बंद रहने के बाद उनकी वापसी पर लोगों ने राहत की सांस ली।

सेलीना ने घर पहुंचने पर सबसे पहले देश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं न्यायपालिका की बहुत आभारी हूं और सरकार को भी धन्यवाद देती हूं। मुझे उम्मीद है कि एक ऐसी मानवीय सरकार बनेगी जो सभी को साथ लेकर चलेगी। जेल में मेरे जैसी कई महिलाएं हैं जो बेगुनाह हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार उनके प्रति भी सहानुभूति दिखाएगी।”

पुलिस ने सेलीना आइवी को पिछले साल नौ मई की तड़के नारायणगंज स्थित उनके घर (Narayanganj home) से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन पर कुल 12 मामले दिखाए गए। इनमें 2024 के भेदभाव-विरोधी आंदोलन से जुड़े हत्या के तीन मामले और हत्या के प्रयास के दो मामले शामिल थे। हालांकि उन्हें कई मामलों में कई बार जमानत मिल गई थी, लेकिन नए दर्ज मामलों में उन्हें बार-बार गिरफ्तार दिखाया जाता रहा।

उच्च न्यायालय ने पिछले माह 30 अप्रैल को उन्हें सिद्घिरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के दो मामलों में अंतरिम जमानत दी थी। उस फैसले से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। बुधवार रात रिहाई के समय उनके वकील और परिवार के सदस्य जेल गेट पर पहुंचे और उनके बाहर निकलते ही सभी भावुक हो गए। सेलीना 2003 से 2011 तक नारायणगंज की मेयर रही हैं। 2011 के चुनाव में आइवी ने अवामी लीग के प्रभावशाली और बागी नेता शमीम उस्मान को 1,00,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने नारायणगंज में आतंकवाद और आपराधिक हिंसा के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। आइवी के घर पहुंचने पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। ‘शोन्त्राश निर्मूल टोकी मंच’ के संयोजक रफिउर रब्बी, नारायणगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष अबू सईद मसूद, वकील जियाउल इस्लाम और शाहीन महमूद ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए।

Explore our articles