spot_img

latehar : आदिम जनजाति महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

लातेहार : ज़िले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आदिम जनजाति महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार आदिम जनजाति महिला शुक्रवार को अपने गांव से दो किमी दूर पैदल साप्ताहिक बाजार आयी थी। बाजार करने के बाद वह शाम में वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में नशे में धुत छह युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और पूरे घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। शनिवार सुबह परिवार वालों के साथ पीड़िता गारू थाना पहुंच कर सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में मामला दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर गारू थाना प्रभारी राजीव भगत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग रेप में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें शिवलाल सिंह,अनूप सिंह समिल सिंह समेत दो अन्य आरोपी शामिल हैं। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन जारी है। घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles