spot_img

Latehar : लातेहार में सैदुप जंगल से पांच किलो का केन बम बरामद

लातेहार : (Latehar) लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र (Barwadih police station area of Latehar district) अंतर्गत सैदुप जंगल में छापामारी कर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा लगाए गए पांच किलो के केन बम को बरामद किया। सुरक्षा बलों ने बम को जंगल में ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।

इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा सैदुप जंगल में बम लगाया गया है। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की एक टीम गठित की गई और जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के क्रम में ही जंगल में लगाए गए लगभग पांच किलोग्राम का एक केन बम बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते के द्वारा जंगल में ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

New Delhi : विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना ने वैश्विक साझेदारी के साथ दिखाई समुद्री ताकत

राष्ट्रपति मुर्मु ने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू देखकर समुद्री परंपराओं पर भरोसा जतायानई दिल्ली : (New Delhi) भारत ने ​1971 के युद्ध में जिस जगह...

Explore our articles