spot_img

Kushinagar : कुशीनगर में शौचालय की टंकी में उतरा करंट, पांच की मौत

कुशीनगर: (Kushinagar) उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में रविवार को शौचालय की टंकी को साफ करने के दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव बोहरा रामनगर के टोला खपरधिक्का में शौचालय की टंकी को साफ की जा रही थी। इस दौरान उतरे करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाने में लगी हुई है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच रहे हैं।

Mumbai/London : लंदन की बसों पर दिखी महाराष्ट्र पर्यटन की झलक

मुंबई/लंदन : (Mumbai/London) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वेयर पर धूम मचाने के बाद, अब महाराष्ट्र पर्यटन विभाग का ‘अद्वितीय...

Explore our articles