spot_img

Korba : नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के सरकारी बंगले में ईडी का छापा

कोरबा: (Korba) कोरबा में शुक्रवार सुबह नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पांडे के सरकारी बंगले में भी छापा पड़ गया। सुबह 5:00 बजे ईडी की टीम दो वाहनों में सवार होकर रायपुर से सीधे उनके बंगले पहुंची। सीआरपीएफ के जवानों के साथ मौजूद अधिकारी सीधे बंगले में घुसे, जहां दस्तावेजों के साथ लैपटॉप की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बंगले को सील कर दिया गया है। गेट के बाहर सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद है जो अनाधिकृत व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं दे रहे हैं। आयुक्त प्रभाकर पांडे भी अंदर हैं उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। ईडी के छापे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। प्रभाकर पांडे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले कोरबा में सीधे किसी भी अधिकारी के यहां इस तरह सीधे छापा नहीं पड़ा था। हालांकि कोरबा से जुड़े अधिकारियों के दफ्तर व आवास पर जरूर छापा पड़ा चुका है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles