कोंडागांव : (Kondagaon) जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र सरकार के खिलाफ आज शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पंहुचकर कांग्रेसियाें ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दाैरान दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की एक शाखा के रूप में काम कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा मुद्दों पर विरोधियों से नहीं लड़ सकती, इसलिए ईडी का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान करती है। इस दाैरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुममुकलाल दीवान, नरेंद्र देवांगन, पूर्व जनपद सदस्य शिवलाल मंडावी और कोंडागांव कांग्रेस शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, प्रीति भदोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नंदू दीवान, पूर्व पार्षद कामदेव कोर्राम, सहदेव कोर्राम, योगेंद्र पोयाम, बाबा खान सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी माैजूद रहे।


