spot_img

Kolkata: सुबह-सुबह रफ्तार का कहर, नियंत्रण खोकर रेलिंग से टकराई बस

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार सुबह सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस नियंत्रण खोकर फुटपाथ के किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। बस डोरीना क्रॉसिंग से बाबूघाट की ओर जा रही थी। बगल से गुजर रही एक दूसरी बस से आगे निकलने की होड़ में नियंत्रण खो गया और फुटपाथ पर चढ़कर डिवाइडर से जा टकराई।

गनीमत रही कि उस समय फुटपाथ पर कोई मौजूद नहीं था जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई है। 205 नंबर रूट की यह बस जब टकराई तो इसमें यात्री भी सवार थे। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फुटपाथ की रेलिंग टूट गई है। हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने घातक बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles