spot_img

Kolkata : कोर्ट में शाहजहां के वकील ने कहा : मैं तो फिलहाल शैतान के लिए खड़ा हूं

कोलकाता : संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपित शेख शाहजहां की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उसके लिए कोर्ट में खड़े हुए अधिवक्ता ने कहा कि फिलहाल शैतान का वकील बनकर खड़े हैं। दूसरी ओर ईडी ने शाहजहां की जमानत याचिका का विरोध किया है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि शाहजहां शेख बहुत ”शक्तिशाली” व्यक्ति हैं।

संदेशखाली के तृणमूल नेता की अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए ईडी ने अदालत से कहा, ”वह इतने शक्तिशाली हैं कि एक बार में 15 मिनट में तीन हजार लोगों को इकट्ठा कर सकते हैं।” ईडी के आरोप पर पलटवार करते हुए शाहजहां के वकील ने दलील दी, ”शाहजहां एक शैतान है। बहुत से लोग अभी यही मानते हैं। मैं शैतान का वकील हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि शाहजहां को जमानत दे दी जाए। वह हर तरह से जांच में सहयोग करेगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फिलहाल अग्रिम जमानत से इनकार किया है।

Bhubaneswar : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा को दी

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) ओडिशा के रायगड़ा में आज आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) (पीएमजीएसवाई-4) के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय...

Explore our articles