spot_img

Kolkata: प.बंगाल पंचायत चुनाव में ‘गनतंत्र’ हावी, मतदान कल, भाजपा कार्यकर्ताओं पर चले चाकू, गोली, पांच घायल

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव पर ‘गनतंत्र’ हावी है। कल (शनिवार) मतदान होना है। गुरुवार/ शुक्रवार की दरमियानी रात उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत दिनहटा में जमकर हिंसा हुई है। यहां बमबारी और गोलीबारी में भाजपा कार्यकर्ता सहित तीन लोगों को गोली लग गई। तीनों की हालत गंभीर है। इसके अलावा चार अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला किया गया।

एक भाजपा कार्यकर्ता का सिर फट गया है। यह घटना काल माटी इलाके में हुई। इसके अलावा दिनहटा के ही उखड़ाबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को मारा पीटा गया है और चाकुओं से गोद दिया गया। हमले का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है।

दरअसल गुरुवार शाम 5:00 बजे पंचायत चुनाव के लिए प्रचार थम गया। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में पार्टी दफ्तरों में बैठक कर रहे थे। देररात बैठकों से वापस घर जाते समय उन्हें रास्ते में घेर लिया गया। इसके बाद गोलीबारी और बमबारी की गई। चाकू भी चले। पुलिस ने शिकायतें तो दर्ज की हैं लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Explore our articles