spot_img

Kolkata: प. बंगाल पंचायत चुनाव में नहीं थम रही हिंसा, कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में खूनखराबा नहीं रुक रहा। उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहटा में देररात सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता गीतलदाहा बाबू हक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य में यह हत्या की 11वीं वारदात है। ताजा वारदात के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आरोपित ठहराया जा रहा है।

इस गोलीकांड में तृणमूल कांग्रेस के छह लोग घायल हुए हैं। इनमें एक गीतलदाहा की मौत हुई है। घायलों को दिनहटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार से पंचायत चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत की थी। पंचायत चुनाव की घोषणा के 19 दिन बीत चुके हैं। अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि जनसभा के बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद देररात गोली चली। तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश से आए हमलावरों की वजह से विवाद बढ़ा है।

Explore our articles