spot_img

Kolkata:ओडिशा ट्रेन दुर्घटनाः घायलों से मिलने बालासोर पहुंचे प. बंगाल भाजपा अध्यक्ष

कोलकाता:(Kolkata) ओडिशा के बालासोर के पास दुर्घटनाग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजमुदार पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश भाजपा के कई अन्य नेता हैं। बालासोर के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अधिकतर घायलों को भर्ती किया गया है।

सुकांत मजूमदार ने घायलों से मुलाकात कर बातचीत की है। मजूमदार ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ डॉक्टरों से भी बात की है और घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए अनुरोध किया है।

इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य के मंत्री मानस भुइयां और सांसद डोला सेन भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भी घायलों से मुलाकात की है और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया है।

Explore our articles