spot_img

Kolkata : ओडिशा रेल दुर्घटना : रेलवे ने की 261 लोगों की मौत की पुष्टि

कोलकाता: (Kolkata) ओडिशा के बालासोर से थोड़ी दूरी पर स्थित बहनागा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे की ओर से शनिवार दोपहर जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि 650 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें गोपालपुर, खंतापाड़ा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्यों की निगरानी दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हो रही है। दूसरी ओर सर एम विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हावड़ा लाया गया है, जिसमें 1000 यात्री सवार थे। इसके अलावा एक विशेष ट्रेन चलाई गई है, जो बालासोर से हावड़ा पहुंची है। इसमें 200 यात्रियों को कोलकाता लाया गया है। इन यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से भोजन और चाय-पानी की व्यवस्था की गई है। खड़गपुर स्टेशन पर इन यात्रियों को भोजन मुहैया कराया गया। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने पर भी इन यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाया गया।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles