spot_img

Kolkata: बंगाल में 38 डिग्री पर चढ़ा पारा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

आसमान में बादल छाए होने की वजह से हवाएं गर्म होकर ऊपर नहीं उठ पा रही हैं और दिन भर भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है।

वैसे भी मौसम विभाग में बताया है कि अप्रैल महीने में पूरे बंगाल में गर्मी काफी अधिक पड़ने वाली है। अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles