spot_img
Home Kolkata Kolkata : भाजपा में शामिल हुए जस्टिस गांगुली, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Kolkata : भाजपा में शामिल हुए जस्टिस गांगुली, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लडूंगा

0
215

कोलकाता : (Kolkata) कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली (Former Justice of Calcutta High Court Abhijit Ganguly) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली है। अपने इस्तीफे के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व जज से सवाल पूछा था कि आप किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने किसी भी सीट का नाम नहीं लिया था। भाजपा सूत्रों ने बताया है कि जस्टिस गांगुली पश्चिम बंगाल के तमलुक संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।