spot_img

Kolkata: दिनभर उत्तर बंगाल में होगी बारिश, दक्षिण में भी बरसेंगे बदरा

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में पिछले दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत है। यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान महज 34.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसकी वजह से दिन को हल्की गर्मी लग रही है लेकिन रात को गर्मी बिल्कुल नहीं लग रही है।

इधर मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कलिंगपोंग, दार्जिलिंग और कूचबिहार में दिनभर रह-रहकर बारिश होती रहेगी। इसके अलावा दक्षिण बंगाल में भी राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया समेत राज्य के अन्य हिस्सों के आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को भी दिनभर बारिश का मौसम रहने वाला है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Explore our articles