spot_img

Kolkata: बंगाल के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 9.5 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में रविवार को सारा दिन भारी बारिश होगी। सोमवार से भी इसी तरह से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी इसी तरह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles