spot_img

Kolkata: बंगाल में बारिश के बावजूद कम नहीं हो रही गर्मी

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार हो रही छिटपुट बारिश के बावजूद गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय के अनुसार मंगलवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मुर्शिदाबाद व झाड़ग्राम में तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और आज भी थोड़ी-बहुत कर बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में हालांकि 28 जून तक लगातार भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

Explore our articles