spot_img

Kolkata: दो दिनों की लगातार बारिश के बाद बंगाल में खिली धूप, तापमान में गिरावट

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दो दिनों तक लगातार हुई बारिश (rain) के बाद गुरुवार को एक बार फिर धूप खिली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 6.9 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक पखवाड़े से जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा था वह गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी जो 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा था वह गिरकर सामान्य से 13 डिग्री नीचे 21.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

इसकी वजह से रात के समय हल्की ठंड भी लग रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से लगातार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी हल्की बारिश की वजह से मौसम ने मिजाज बदला है। हालांकि अगले हफ्ते से एक बार फिर पारा चढ़ने लगेगा और गर्मी पड़ेगी।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles