कोकराझार (असम) : कोकराझार जिलांतर्गत गोसाईगांव स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर मुख्यालय, गुवाहाटी के 31वीं बटालियन द्वारा 03 से 15 जुलाई तक पुलिस कैनाइन ऑप्स डॉग्स (विस्फोटक और नारकोटिक्स) की दक्षता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
एसएसबी सूत्रों ने आज बताया है कि डॉ. ई. चाओबा सिंह (कमांडेंट वेटनरी) की निगरानी में, कार्यक्रम में 11 जुलाई को श्रीरामपुर चेकपोस्ट पर एक उल्लेखनीय सफल खोज अभियान चलाया गया।
वहीं 13 जुलाई को गोसाईगांव रेलवे स्टेशन पर एक और सफल खोज अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ. सिंह, एसएसबी की 31वीं बटालियन के कमांडेंट चिरंजीब भट्टाचार्जी और एएसआई राजविंदर सिंह ने किया।
इस सक्रिय पहल का उद्देश्य सुरक्षा चौकियों को मजबूत करना और विस्फोटकों और नशीले पदार्थों का पता लगाने में एसएसबी की कैनाइन इकाइयों की विशेषज्ञता को प्रभावी ढंग से नियोजित करके समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।



