spot_img

Kishanganj : आसमान से गिरा आइएमडी जलपाईगुड़ी लिखा उपकरण

किशनगंज : जिले के दिघलबैंक प्रखंड के खाड़ीटोला में मंगलवार की सुबह आसमान से एक उपकरण गिरने के बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है। कुछ लोगों ने उपकरण गिरता देखा तो उनके शोर करने पर आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के उपकरण को पहले कभी भी नहीं देखे हैं और लोग उसके नजदीक जाने से भी डर रहे हैं। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी।

सीनियर साइंटिस्ट मोनी सरकार ने कहा कि उपकरण में IMD जलपाईगुड़ी लिखा हुआ है। हर दिन मौसम के तापमान और स्थिति के लिए सुबह शाम 2 बार इस उपकरण को उड़ाया जाता है। इसके साथ बैलून भी होता है। बैलून के फट जाने से यह गिर गया है लेकिन इस उपकरण से किसी का भी नुकसान नहीं होता है। गिरने के बाद ये यूजलेस हो जाता है।

दिघलबैंक थाना के एडिशनल एसएचओ संखराज कर्ण ने बताया कि मामले की उन्हें सुबह 9 बजे जानकारी मिली थी। फिर वो घटनास्थल पर पहुंचे और उपकरण को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles