spot_img
HomeINTERNATIONALKiev : यूक्रेन के खारकीव पर रूस ने किया ड्रोन हमला, सात...

Kiev : यूक्रेन के खारकीव पर रूस ने किया ड्रोन हमला, सात की मौत

कीव : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूस ने ड्रोन से हमला किया। शुक्रवार-शनिवार की रात के हमले में सात लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। रूस की ओर से रातभर में खारकीव के उत्तर पूर्वी क्षेत्र और ओडेसा के दक्षिणी प्रांत को बनाया गया था।

खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने शनिवार को बताया कि ईरान निर्मित ड्रोन से नेमिश्लियन जिले में नागरिक बुनियादी ढांचा को निशाना बनाया गया।

रूसी हमले के कारण भीषण आग भड़क उठी, जिसमें 15 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि वहां से 50 लोगों को निकाला गया है। आपातकालीन कर्मियों की ओर से शनिवार सुबह आग पर काबू पाया जा सका।

ओडेसा के क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा कि रात भर में किए गए ड्रोन हमले में चार लोग घायल हुए हैं। हमले तीन चरणों में किए गए। सबसे पहले ओडेसा के बंदरगाह क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इस दौरान सभी नौ ड्रोन मार गिराए गए लेकिन ड्रोन के गिरने वाले मलबे की चपेट में आकर बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। साथ ही एक शख्स घायल हुआ है। दूसरे और तीसरे चरण में डेन्यूब नदी के इलाके वाले बंदरगाह के ढांचे को निशाना बनाया गया। यूक्रेन ने कहा है कि यहां 12 ड्रोन मार गिराए गए। इस दौरान तीन लोग घायल हुए।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस की ओर से भेजे गए 31 में से 23 ड्रोन मार गिराए गए। ड्रोन ने सबसे पहले खारकीव के उत्तर पूर्वी क्षेत्र और ओडेसा के दक्षिणी प्रांत को निशाना बनाया था।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर