spot_img

Khunti : चन्द्रयान 3 मिशन में खूंटी के वैज्ञानिक सोहन यादव भी शामिल

खूंटी : पूरे देश की नजर चंद्रयान 3 के चांद पर लैंडिंग पर है। इसरो के अनुसार बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर चार मिनट पर साॅफ्ट लैंडिंग की संभावना है। चन्द्रयान 3 मिशन में तोरपा प्रखंड के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव भी शामिल है। इसे लेकर तोरपा तपकरा के लोगों में काफी उत्साह है। लोग चंद्रयान के साॅफ्ट लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। मंगलवार शाम तोरपा मेन रोड स्थित महावीर मंदिर में स्थानीय युवाओं ने चंद्रयान की सफलता के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। ऋषभ, विशाल, रौनक ने कहा कि हम सभी चंद्रयान तीन की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मिशन में हमारे क्षेत्र का वैज्ञानिक भी शामिल है, यह हम सब के लिए गर्व की बात है।

सोहन की मां बुधवार को करेंगी विशेष पूजा

वैज्ञानिक सोहन यादव की मां देवकी देवी चंद्रयान तीन के सफल लैडिंग एवं बेटे की कामयाबी की कामना को लेकर बुधवार को विशेष पूजा करेंगी। उन्होंने बताया कि वे कल दिन भर उपवास रहकर मंदिरों में जाकर पूजा करेंगे। शाम में टीवी में लाइव प्रसारण देखेंगे। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था कि अब चंद्रयान के सफल लैंडिंग के बाद ही बात हो पाएगी।

ट्रक ड्राइवर का बेटा है सोहन

कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर तपकरा जैसे छोटे से गांव का सोहन वैज्ञानिक बना है। पिछले सात साल से इसरो से जुड़ा है। एक ट्रक ड्राइवर का बेटा सोहन का इसरो तक पहुंचना काफी रोमांचक है। गरीब परिवार में जन्मा सोहन ने कभी नही सोंचा था वह वैज्ञानिक बनेगा। मां देवकी देवी बताती हैं कि सोहन बचपन से ही काफी होनहार था। सोहन ने तपकरा स्थित शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल में की। मैट्रिक के बाद प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई और हाॅस्टल में रहने के कारण खर्च को लेकर काफी परेशानी हुई। पिता घुरा यादव ट्रक ड्राइवर थे। महीने में मुश्किल से छह से सात हजार रुपये कमा पाते थे। इसी में परिवार चलाना व पढ़ाई का खर्च उठाना पड़ रहा था। पर पिता ने पढ़ाई में गरीबी को बाधा नहीं बनने दिया। जवाहर नवोदय विधालय मेसरा, डीएवी बरियातू पढ़ाई की। इसके बाद इंडियन इंस्टीटयूट आफॅ स्पेस साइंस एडं टेक्नोलाॅजी केरल में इंजीनियरिंग करने के बाद 2016 में इसरो से जुड़ा।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles