spot_img

Khandwa/Bhopal : केन्द्रीय मंत्री गडकरी पहुंचे खंडवा, भाजपा की पांचवीं जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

खंडवा/भोपाल: (Khandwa/Bhopal) केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर दादाजी धूनी वाले की नगरी खंडवा पहुंचे हैं। वे यहां इंदौर संभाग से निकलने वाली भाजपा की पांचवीं ‎जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह यहां उत्कृष्ट विद्यालय में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खंडवा में नगर‎ निगम, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए केवलराम ‎चौराहा तक रोड-शो भी करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान हेलीकॉप्टर से करीब पौने एक बजे खंडवा आए, जहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनकी धर्मपत्नी कंचन गडकरी भी खंडवा आई हैं। दोनों श्री दादाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने धूनीमाई में आहूति दी। भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का दादाजी धाम दरबार से शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा में मुख्यमंत्री चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आमसभा और रोड शो में आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ ही शहर का ट्रैफिक प्लान भी पुलिस ने तैयार किया है।

इंदौर संभाग की यह आशीर्वाद यात्रा 42 विधानसभाओं से गुजरेगी। 23 सितंबर को देवास जिले के खातेगांव में समाप्त होगी। यह यात्रा खंडवा से शुरू‎ होकर बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर‎ होते हुए देवास जाएगी। इस दौरान करीब 31 बड़ी सभाएं होंगी। इंदौर में यह यात्रा 18 सितंबर को पहुंचेगी। यहां तीन बड़ी सभाएं होंगी।

Mumbai : पुणे में दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तहसील (Mulshi taluka of Maharashtra's Pune district) में चांदे-मूलखेड रोड पर रविवार को सुबह एक...

Explore our articles