spot_img

Kaushambi: उप्र: कौशांबी जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव सड़क किनारे मिला

Kaushambi

कौशांबी :(Kaushambi) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले (Kaushambi district in Uttar Pradesh) के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना अंतर्गत उदहिन बाजार चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम नयन यादव (53) का शव सुबह पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक जौनपुर जनपद के रामपुर सदर थाना अंतर्गत खालिसहा गांव का निवासी है।

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Noida : नोएडा एयरपोर्ट से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा

नोएडा : (Noida) नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) (BCAS) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (Aerodrome Security Programme) (ASP) को मंजूरी मिलने...

Explore our articles