spot_img

Kathmandu : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव की पार्टी का समाजवादी मोर्चा में शामिल होने का फैसला

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की पार्टी सीपीएन यूनाइटेड सोशलिस्ट (यूएस) ने आज समाजवादी मोर्चा में शामिल होने का फैसला किया है। यह जानकारी सीपीएन यूएस के प्रवक्ता जगन्नाथ खातीवाड़ा ने दी।

समाजवादी मोर्चा में प्रचंड की सीपीएन माओवादी सेंटर, उपेंद्र यादव की जनता समाजवादी पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टराई की नेपाल समाजवादी पार्टी और नेत्रविक्रम चंद बिप्लव की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी भी शामिल होंगी।प्रचंड ने कहा है कि इसी हफ्ते समाजवादी मोर्चा का गठन होगा। मोर्चा का नेतृत्व मुख्य नेता क्रमश: करेंगे।आज प्रचंड और डॉ. बाबूराम भट्टराई के बीच बैठक में मोर्चा बनाने पर सहमति बनी है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles