spot_img

Kathmandu : शपथग्रहण से ठीक पहले बालेन ने रिलीज किया अपना नया रैप

Kathmandu: Balen Releases New Rap Song Just Before Swearing-In Ceremony

काठमांडू : (Kathmandu) प्रधानमंत्री पद की आज शपथ लेने जा रहे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (Rastriya Swatantra Party) के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह (Balendra Shah) का प्रभाव सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि संगीत क्षेत्र में भी उतना ही प्रभावशाली है। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले गुरुवार को सार्वजनिक किए गए उनके चर्चित रैप गीत ‘जय महाकाली’ (Jai Mahakali) ने यू-ट्यूब पर नेपाली गीतों के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस गीत को रिलीज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही 2४ लाख से अधिक बार देखा गया। यह अब तक का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला नेपाली गीत बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दुर्गेश थापा और सिसन बानियाँ (Durgesh Thapa and Sisan Baniya) के सहयोग से बने गीत ‘जाने भए जाम माया’ के नाम था, जिसे 24 घंटे में 16 लाख 36 हजार व्यूज मिले थे।

इसी तरह, यह गीत सार्वजनिक होने के केवल 3 घंटे के भीतर ही 10 लाख व्यूज पार कर सबसे तेजी से 10 लाख व्यूज हासिल करने वाला नेपाली गीत भी बन गया है। ‘जय महाकाली’ (Jai Mahakali) का ऑडियो 11 वर्ष पहले ही तैयार हुआ था। इसे री-मास्टरिंग कर चुनावी अभियान के दृश्यों के साथ वीडियो रूप में फिर से जारी किया गया है। इस गीत के बोल खुद बालेन्द्र ने लिखे हैं। उन्होंने इसे अपने यू-ट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया ।

Explore our articles