spot_img

Kasganj: पिता के जनाजे में शामिल न होने का अब्बास को है अफसोस

कासगंज:(Kasganj) माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद छोटा बेटा बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी उसके जनाजे में भी शामिल नहीं हो सका। हाई कोर्ट ने उसे जनाजे में शामिल होने की स्वीकृति नहीं दी। वह कासगंज की पचलाना जेल में पिछले 13 माह से बंद है। पिता की मौत की खबर पर उसका रो-रो कर हाल बेहाल है और उसे जनाजे में शामिल ना होने का गम भी सता रहा है।

गुरुवार की दिन रात माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। यह जानकारी शुक्रवार की सुबह उसके पुत्र अब्बास अंसारी को मिली। वह कासगंज जेल में बंद है। उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। पिता की मौत की खबर मिलते ही उसकी आंखों से अश्रु धारा फूट पड़ी। रो-रो कर उसका बेहाल है। उसने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट से स्वीकृति मांगी, लेकिन उसकी अर्जी को अस्वीकृत कर दिया गया। इसके चलते वह पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका। इस बात को लेकर भी उसे बड़ा अफसोस है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पचलाना जेल में सुरक्षा के प्रबंध और अधिक कर दिए गए हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर एएसपी राकेश भारती ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया है। जेल में बंद अब्बास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

जिले में चौकसी पर रही पुलिस

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिले का प्रशासन अलर्ट हो गया है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई है। संबंधित थाना प्रभारी, पीएसी और सीआईएसएफ के जवानों के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को लेकर पूरे जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरा से मुख्य बाजार चौराहा की निगरानी की जा रही है।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles