spot_img

Karimganj: मिड डे मील की रसोइया की दाव से काटकर हत्या

करीमगंज:(Karimganj) करीमगंज के रामकृष्णनगर (Ramakrishnanagar, Karimganj) में स्कूल परिसर में बात कर रही महिला पर दाव से हमला कर महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला मिड डे मील के लिए रसोईया का काम करती थी। यह घटना रविवार को प्रकाश में आई।

हत्या का आरोप महिला के देवर पर लगा है। करीमगंज पुलिस ने आज बताया की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के कालीनगर स्थित विवेकानंद एलपी स्कूल नंबर 171 की है। स्कूल की रसोइया मौसमी पाल स्कूल परिसर में शिक्षक से बात कर रही थी, तभी आरोपित अचानक दौड़ता हुआ आया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला जमीन पर गिर गयी। बाद में चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग महिला को अस्पताल ले गए। उसे पहले कृष्णानगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हैलाकांदी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हैलाकांदी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामकृष्णनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। आरोपी पिंकू पाल को गिरफ्तार कर थाने में ले जाया गया। इस सिलसिले में आगे के कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles