spot_img

Kanpur : सीएसए में 20 एवं 21 जून को होगा विशाल योगाभ्यास

कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 20 एवं 21 जून जागरूकता संगोष्ठी में आईआईटी के मुख्य योग सलाहकार डॉ.एस.एल.यादव और योग विशेषज्ञ डॉ.सोनाली धनवानी अपने विचार रखेंगे। यह जानकारी सोमवार को विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.खलील खान ने दी।

उन्होंने बताया कि 20 जून अपराह्न 2.30 बजे कैलाश भवन प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य एवं सुख में योग की भूमिका विषय पर एक विशाल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईआईटी के मुख्य योग सलाहकार डॉ एस एल यादव, योग विशेषज्ञ डॉ सोनाली धनवानी, योगाचार्य राहुल यदुवंशी, मदन मोहन भरतीया तथा डॉ अनिल आनंदम जैसे प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञ योगाभ्यास कराएंगे तथा योग के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे। जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े।

दूसरे दिन 21 जून बुधवार को प्रातः 5:30 बजे से 8:0 बजे तक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। 21 जून को योग गुरु मदन मोहन भरतीया एवं डॉ अनिल आनंदम द्वारा संपन्न कराया जाएगा। जिसमें विश्व विद्यालय के समस्त अधिकारी, शिक्षक,कार्मिक, छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

Mumbai : जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई ‘द नर्मदा स्टोरी’ की खासियत

मुंबई : (Mumbai) आगामी हिंदी फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' (The Narmada Story) की टीम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य...

Explore our articles