spot_img

Kanpur: स्थानीय स्तर पर गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ आगामी तीन दिनों के मध्य वर्षा की संभावना

कानपुर:(Kanpur) मौसम विभाग (Meteorological Department) का पूर्वानुमान है कि 4 से 6 फरवरी के मध्य स्थानीय स्तर पर गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यह जानकारी शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में किसान भाइयों को सावधान रहने की सलाह दी है। खड़ी फसलों की सिंचाई, कटाई, कीटनाशक, रोग नाशी एवं जायद मक्का की बुआई का कार्य रुकने के बाद करें।

डॉ.पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 6 फरवरी के मध्य गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की वर्षा के आसार है। अत्याधिक वर्षा जल निकास का उचित प्रबंध करें तथा कटी हुई फसलों की मड़ाई करके सुरक्षित स्थान पर संरक्षित करें।

Kalyan : ‘डायल 112’ समाज में जागरूकता का प्रभावी माध्यम: शालिनी सुनील वायले

कल्याण : (Kalyan) सामाजिक शॉर्ट फिल्म 'डायल 112' (social short film 'Dial 112') (Dial 112) का उद्घाटन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।...

Explore our articles