Home crime news Kanpur : जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी का पचास घंटे...

Kanpur : जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी का पचास घंटे के अंदर खुलासा, तीन गिरफ्तार

0
568

कानपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कलेक्टर गंज थाने की पुलिस ने जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी का पचास घंटे अंदर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग छह लाख के आभूषण एवं कलशों समेत पूरा माल बरामद करने में कामयाबी पाई है। यह जानकारी सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त निशांक शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए तीनों आरोपित गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुरा गांव निवासी दुलारे धोबी उर्फ अधारे, असोजी बाजार निवासी दिलीप कुमार और महोई गांव निवासी रामवृक्ष वर्मा है।

यह खुलासा जैन मंदिर लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की टीम एवं स्थानीय थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने किया। मंदिर से चोरी गया पूरा माल गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्जे से बरामद किया गया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलक्टरगंज थाने में 30 सितंबर को जैन मंदिर के प्रबंधन के बिरहाना रोड निवासी विजय कुमार शाह ने सूचना दिया कि 28 व 29 के मध्य अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे आभूषण लगभग 5 से 6 लाख एवं वहां लगे कलशों को चोरी हो गया है। इस सूचना को तत्काल पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी गई और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों का सुराग पुलिस के हाथ लग गया और सभी पकड़े और चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया।