spot_img

Kanpur : शनिवार से आरक्षित सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनन्द विहार से पटना वाया कानपुर होकर चलेगी

कानपुर : रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के समय यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए आरक्षित सुपरफास्ट विशेष आनन्द विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन गाड़ी का संचालन वाया कानपुर होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे यात्रियों को इस भीषण गर्मी में यात्रा के दौरान परेशान न होना पड़े।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में उत्तर मध्य रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखते हुए। आनन्द विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन वाया कानपुर सेन्ट्रल होकर जाने वाली ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। जिसका विवरण है, कि गाड़ी संख्या 01684 व 01683 आनंद विहार टर्मिनल–पटना आरक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।

जिसमें कि आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 01684, 29 अप्रैल दिन शनिवार से 01 फेरा लगाएगी। वहीं दानापुर से गाड़ी संख्या 01683, 30 अप्रैल रविवार से 01 फेरा लगाएगी। उन्होंने बताया कि इस 23 डिब्बे की गाड़ी संरचना में स्लीपर श्रेणी -08, सामान्य श्रेणी -10, एसी द्वितीय श्रेणी -01, एसी तृतीय श्रेणी -02 एसएलआर/डी -02 डिब्बे जोड़े गए हैं।

Explore our articles