spot_img

Kanpur : युवक के साथ हाेटल गई युवती का कमरे में मिला शव

कानपुर : (Kanpur) फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में युवक संग रुकी युवती का शव सोमवार को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक को हिरासत में ले लिया।

विजय नगर कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय युवती गरिमा सिंह (काल्पनिक नाम) आर्यनगर स्थित एक हुक्का बार मे नौकरी करती थी। रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे के आस-पास चकेरी स्थित ओमपुरवा इलाके में रहने वाले उत्कर्ष के साथ फजलगंज स्थित एक होटल पहुंची। सोमवार को कमरा चेकआउट न होने पर होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाज़ा खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला। तो पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस की उपस्थिति में दरवाज़ा खोला गया तो अंदर पड़े बेड पर युवती का शव मिला। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि देर रात करीब साढ़े तीन बजे उत्कर्ष कमरे से बाहर निकल गया था। होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह कमरा किसी दीपक नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन बुक कराया था। हालांकि दीपक के मोबाइल नंबर पर काल भी की गई लेकिन वह भी स्विच ऑफ था। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और उत्कर्ष को हिरासत में ले लिया। छानबीन करने के बाद मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। होटल स्टाफ़ का भी बयान दर्ज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

New Delhi : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को लोकसभा की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (दूसरा बैच) को अपनी मंजूरी दे (Lok...

Explore our articles