spot_img

Ramgarh : छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

रामगढ़ : (Ramgarh) रामगढ़ जिले के प्रतिष्ठित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा मेहर खान ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली । सोमवार के शाम इस इस घटना में पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मेहर खान ने खुदकुशी क्यों की इसका पता अब पुलिस लगा रही है।

जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने अपने किराए के कमरे में ही दुपट्टे से लटक कर खुदकुशी कर ली। इस बात की सूचना कॉलेज प्रबंधन ने रजरप्पा थाना को दिया है। रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के सेमेस्टर दो की छात्रा मेहर खान पिता आजम खान जमशेदपुर की रहने वाली थी। पुलिस को वारदात की सूचना देने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल उसे अस्पताल भेजा। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस की द्वितीय वर्ष की छात्रा मेहर खान (19) अपने एक दोस्त के साथ बाहर घूमने गई थी। मेहर खान छोटकीपोना स्थित मुकेश दांगी के घर में किराए पर रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ शाम को अपने किराए के मकान में पहुंची। वहीं उसका दोस्त उसे छोड़कर आगे चला गया। उधर छात्रा रोते हुए अपने कमरे में गई। कमरे में जाकर उसने दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक गयी।

Washington : ट्रंप का यूरोपीय देशों को कड़ा संदेश- नाटो ने ‘होर्मुज’ की सुरक्षा नहीं की तो भविष्य बहुत बुरा होगा

वाशिंगटन/टोक्यो : (Washington/Tokyo) अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) (NATO) देश होर्मुज (Hormuz)...

Explore our articles