spot_img

Kamrup (Assam) : फर्जी फौजी अफसर गिरफ्तार

कामरूप (असम) : सेना की गजराज इंटेलिजेंसर्स द्वारा प्रदान की गयी जानकारी के आधार पर कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया पुलिस ने एक नकली सेना अधिकारी को सेना में भर्ती के नाम पर स्थानीय युवाओं को लुभाने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सेना द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी सेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दरंग जिला के सिपाझार थानांतर्गत मुस्लिम गांव निवासी मतिउर रहमान (41) के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से एक मारुति सुजुकी बोलेनो (एएस-01-ईएस 4744) के अलावा भारतीय सेना का नकली पहचान पत्र बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर की गई पूछताछ में पता चला कि वह युवकों को सेना में भर्ती का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था। बाद में कानूनी कार्यवाही के लिए रंगिया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आगे की जांच रंगिया थाना के ओसी कर रहे हैं।

Explore our articles