spot_img

Kaithal : पूंडरी की छात्रा ज्योति का वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन

कैथल : चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति का वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय बेसबॉल टीम में चयन हुआ है। वह सितंबर में कनाडा में होने वाले वर्ल्ड बेसबॉल महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होगी।

कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डा. प्रेमलता ने बताया कि इस वर्ल्ड कप में चयन के लिए ज्योति ने 13 से 25 मई तक हांगकांग में हुई और थर्ड बीएफए महिला बेसबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहां पर भारत की टीम ने पहली 6 टीमों में जगह बनाई थी। अब कनाडा में होने वाले वर्ल्ड बेसबॉल कप में भारत की टीम हिस्सा लेगी। जिसकी सदस्य ज्योति भी रहेगी। छात्रा ने अपने दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई और वर्ल्ड कप तक पहुंची है। ज्योति की इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने ज्योति को सम्मानित किया। यह वर्ल्ड कप सितंबर माह में कनाडा में आयोजित किया जाएगा।

Explore our articles