spot_img

Jodhpur : मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला और दो मासूम बच्चों की मौत

जोधपुर: (Jodhpur) शहर के नागौर रोड स्थित मंडलनाथ से आगे ओटीसी होटल के सामने सोमवार सुबह एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मालगाड़ी चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी फलोदी से जोधपुर की तरफ आ रही थी। मृतका की पहचान के साथ दोपहर में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। महिला ने आत्महत्या की या वह ट्रेक पार कर रही थीं। इस बारे में पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

करवड़ थाने के एएसआई मोहनराम ने बताया कि सुबह नौ सवा नौ बजे के करीबन एक मालगाड़ी फलोदी से जोधपुर की तरफ आ रही थी। मालगाड़ी जब मंडलनाथ रोड से आगे ओटीसी होटल के सामने पहुंची तो एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे मालगाड़ी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर पुलिस को सूचना मिलने पर शवों को पहले मंडोर रेलवे स्टेशन पर रखवाया गया। बाद में पहचान के प्रयास किए गए। इस पर उनकी पहचान उम्मेद नगर मथानिया की बिरमा (25) पत्नी सुरेश विश्नोई और कार्तिक ( 5) और विशाल (3) के रूप में की गई।

एएएसआई मोहनराम ने बताया कि मृतका का पीहर पल्ली विश्नोईयों की ढाणी और ससुराल उम्मेद नगर है। सोमवार सुबह वह ससुराल से बच्चों को लेकर निकली थी। उसने आत्महत्या की या फिर ट्रेक पर मालगाड़ी की चपेट में आई इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Explore our articles