spot_img

Jodhpur : निफ्ट की सीएसआर के तहत अनोखी पहल: महिला सफाई कर्मचारियों के लिए क्राफ्ट डिजाइन व कौशल विकास पर वर्कशॉप

जोधपुर : वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में सीएसआर के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर अनोखी पहल की गई है। इस बार संस्थान में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए उद्योग विशेषज्ञों को बुलाकर वर्कशॉप आयोजित की गई। इस मौके पर निफ्ट के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अब पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य बाजार की मांग पर इन महिलाओं को तैयार कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस दौरान कलकत्ता से आये कोकोनट शैल क्राफ्ट विशेषज्ञ सुमित्रा और सदानंद दास ने महिला कर्मचारियों को स्वरोजगार से जोड़ने के टिप्स बताए और प्रशिक्षण दिया। कॉर्डिनेटर रूचि खोलिया ने बताया कि इस वर्कशॉप में महिलाओं को क्राफ्ट, डिजाइन और कौशल विकास के गुर सिखाये गए।

New Delhi : सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी याचिका पर सुनवाई 4 जुलाई को

नई दिल्ली : (New Delhi) राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट (Rouse Avenue Sessions Court) में आज 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का कथित...

Explore our articles