spot_img

Jodhpur : विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों को दिलाई शपथ

जोधपुर: (Jodhpur) शहर में सोमवार को कई स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन होने के साथ बच्चों एवं बड़ों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने विश्व में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कई घटकों पर विचार विमर्श किया गया। प्रमुख पर्यटनों पर पर्यावरण के मद्देनजर पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था संस्था संगठनों द्वारा की गई। कई लोगों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

पहला सुख निरोगी काया स्वस्थ पर्यावरण ही देगा स्वस्थ जीवन, इसी संकल्पना के साथ पर्यावरण व स्वास्थ्य के सम्बन्धों को दर्शाने वाले दो बाल नाटकों की प्रस्तुति राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बाल नाट्य शिविर के प्रतिभागियों ने स्वयं के इम्प्रोवाइज़ेशन से तैयार करके विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलदेवनगर के प्राकृतिक वातावरण में दी।

प्रधानाचार्य मज़ाहिर सुलतान ज़ई ने बताया कि शिक्षा शासन सचिव के आदेश की पालना में मिशन लाइफस्टाइल फॉर अवेयरनेस की श्रंखला में सोमवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय कार्मिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों के मध्य ली गई शपथ में पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व की प्रेरणा स्वरूप ली गई शपथ से पूर्व रंग निर्देशक प्रमोद वैष्णव के साथ नकुल दवे और निहार खान द्वारा तैयार नाट्य प्रस्तुतियों को विद्यालय स्टाफ व समुदाय के उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

बाल कलाकार के रूप में ज़हीन ख़ान, दीपिका, रेहान, अलवीरा, सुरेश, अनवर अली एवं चौथाराम ने अपने किरदार को बखूबी निभाया तथा समस्त प्रतिभागियों की सहभागिता रही। बच्चों का इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गई।

Explore our articles