spot_img

JIND : हरियाणा के जींद में करंट लगने से महिला की मौत

जींद : हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के देवरड गांव में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रानी (40) के तौर पर की गयी है और वह देवरड गांव की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि सुबह पीने का पानी भरने के बाद जब वह मोटर बंद करने लगी तभी उसे करंट लग गया।

उन्होंने बताया कि परिजन उसे लेकर जींद के सदर अस्पताल गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles