झांसी:(Jhansi) चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात नहर किनारे खेत में अचानक मगरमच्छ आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। घंटों मशक्कत के बाद सुबह जब मगरमच्छ (Crocodile) को वन विभाग व पुलिस की टीम (Forest department and police team) ने पकड़ लिया। तब जाकर किसानों को राहत मिली।
बीती रात ग्राम करकोस में नहर किनारे के खेतों पर किसान पानी लगा रहे थे। अचानक एक खेत में एक मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।


